सारनी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वैश्विक महामारी कोविड-19 की जांच में मरीज को लैब रिपोर्ट कि पॉजिटिव नेगेटिव ओरिजिनल प्रति डिस्चार्ज होने के उपरांत आमजन की सुविधा को देखते हुए देने की मांग सहित अन्य 11 बिंदुओं पर जिला कलेक्टर के नाम सारनी थाने में ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अजय सोनी ने बताया कि आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से जूझ रहा है और लाखों लोग इस कोरोना महामारी के कारण पूरे विश्व में मौत के शिकार भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार उसके नियमों का पालन का परिणाम भी सकारात्मक रूप से सामने आ रहे हैं संक्रमित मरीजों के अच्छे खान-पान और संबंधित स्वास्थ्य विभाग के निर्देश को सही पालन करने से संक्रमित मरीज इस संक्रमण से बड़े अनुपात में स्वस्थ भी हो रहे हैं। जहां पूरे राज्यों की सरकार अपने अपने स्तर पर इस संक्रमण को रोकने के लिए पूर्ण प्रयास कर रही है वहीं कुछ ऐसे भी बातें हैं जिन्हें राज्य सरकार सहित जिला प्रशासन को करना जरूरी है जिन्हें अवगत कराते हुए हमारे द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में मुख्यता (कोविड 19) मरीजों को संक्रमित पाए जाने के पश्चात लेप से जांच की गई नेगेटिव एंड पॉजिटिव दोनों रिपोर्ट दिए जाना सुनिश्चित करने तथा संक्रमण के दौरान अस्पताल में कितनी बार जांच की गई उसकी भी रिपोर्ट देने की बात कही गई है। अस्पताल से रिचार्ज होने के पश्चात जिस लैब से जांच के दौरान अंतिम चरण कोविड-19 कि नेगेटिव रिपोर्ट को मरीज दिखाकर संक्रमण मुक्त होने का दावा भी समाज में कर सके ऐसा किया जाना आवश्यक है क्योंकि मौखिक रूप से कोई दावा उचित नहीं होता है कि हम संक्रमित नहींहैं। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन को लेकर नियमों को सार्वजनिक करने के सहित अन्य बिंदुओं पर मांग जिला कलेक्टर से की गई। वही ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से अजय सोनी, अभिषेक भूमरकर, सपन कामला, सुखदेव सिंह, सलाउद्दीन अंसारी सहित अन्य आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *