सारनी। उड़िया समाज की महिलाओं द्वारा एसडीओपी कार्यालय पहुँचकर कुछ लोगों द्वारा महिलाओं से अभद्रता करने झूठी शिकायत को लेकर ज्ञापन सौपा गया। बताया जाता हैं कि महिलाओं ने इस ज्ञापन में कुछ लोगों के खिलाफ 15 अगस्त की शाम 8 बजे जी टाइप प्राइमरी स्कूल के पास आकर मोंटू सागर की पिटाई घर से ले जाकर एवं मठारदेव कॉलोनी के एक कमरे में जान से मारने की धमकी देने के आरोप कथित रूप से लगाये। वही महिलाओं ने बताया की मोंटू सागर को खोजने समाज के लोग जब पहुँचे तो उक्त लोगों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत हमारे द्वारा सारनी थाने में लेने से मना कर दिया गया तो मजबूरीवश सीएम हेल्पलाइन में करनी पड़ी। महिलाओं ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा हमें अभद्रतापूर्वक जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके अपमानित भी किया जाता हैं। जिस मामले को लेकर हमारे द्वारा न्याय करते हुए कड़ी कार्यवाही करने की मांग उठाई गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *