सारनी। मुख्य अभियंता से चर्चा में बजरंगदल विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री सुनील भारद्वाज एवम् मध्यप्रदेश अनुकंपा नियुक्ति आश्रित संघ के अध्यक्ष निलेश त्रिपाठी ने क्षेत्र में रोजगार और नए प्लांट के विषय में , अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में बात रखी । जिस पर मुख्य अभियंता द्वारा बताया गया कि क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार देने के लिए उनका सहयोग हमेशा रहेगा और नयी इकाई प्रस्तावित है। अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो नीति है , उसके तहत नियुक्तियां दी जा रही है।
तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कमला गिरी ने पेंशनरों और कर्मचारियों के रुके गए डी ए और वेतन वृद्धि के आदेश जल्द करवाने हेतु मांग रखी। जिस पर मुख्य अभियंता जी द्वारा बताया गया कि उनकी मांग का पत्र मुख्यालय जबलपुर में एम. डी. कार्यालय को भेज दिया गया है। इस अवसर पर बजरंगदल नगर संयोजक विजय पडलक, बीएमएस के भगीरथ भन्नारे, उपेन्द्र मालवी , पप्पू गामले सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।