सारनी। नगरीय निकाय में यूथ कांग्रेस द्वारा भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। ब्लॉक यूथ कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष एवं आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष भूषण कांति ने इस दौरान कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक माने जाते हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर सारनी स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण कर उनके द्वारा किये गयें जनहित के कार्यों को याद किया गया। इस दौरान कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष भूषण कांति, ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र वाडिवा, हेमंत धोटे, गौतम नागले, गणेश नागवंशी, अजय खातरकर, शुभम वराठे, मोहित महाले उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *