सारनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्ना राजीव गांधी की क्षेत्र वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भारत रत्न राजीव गांधी के समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यो को याद किया और एकजुट होकर उनके मार्गदर्शन में कार्य करने का प्रण लिया। इस दौरान पूर्व नपा नेता प्रतिपक्ष महेंद्र भारती ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी जी युवा प्रधानमंत्री थें जिन्होंने देश का विकास विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं के लिए किया। प्रदीप नागले इस दौरान कहा कि पंचायती राज और 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाने का महत्वपूर्ण का राजीव जी ने किया था। भोला कांति ने इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. राजीव जी ने गरीब एवं मध्यम वर्ग के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए एवं सेवादल के मार्ग को प्रशस्त किया। वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवान जावरे ने कहा कि स्व. राजीव जी ने भारत में संचार क्रांति के जनक थे, उन्होंने कांग्रेसियों में नई स्फूर्ति का संचार कर कांग्रेस को एकजुट करने में अपना विशेष योगदान दिया एवं आधुनिक भारत का निर्माण किया सभी को प्रेरित किया, इसलिए हम सब कांग्रेसी एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी किशोर चौहान द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने को कहा गया। वही इस अवसर पर मोहम्मद इलियास, विजय उपराले, भोला कांति, भूषण कांति, अयूब मंसूरी, मुस्ताक कादरी, एसए रिजवी, बटेश्वर भारती, किशोर चौहान, महेंद्र भारती, भगवान जावरे नरेन्द्र वाड़ीवा सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।