चिचोली। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल के चलते इस बार का स्वतंत्रता दिवस सादगी पूर्वक शालीनता से मनाया जाऐगा।इस बार बगैर समारोह के हीं ध्वजारोहण होगा,ध्वजा रोहण पश्चात केवल राष्ट्र गान हीं गाया जाऐगा,इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं होंगें और गांवों में स्कुली बच्चों की प्रभात फेरी भी नहीं निकलेगी।इस बार शासन से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिला एवं जनपद तथा पंचायत स्तर पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जनसामान्य एवं स्कुली बच्चों को शामिल नहीं किया जावे तथा जिला,जनपद एवं पंचायत स्तर पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित ना किये जावें।
सचिव, मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने को लेकर जारी निर्देशों की जानकारी देते हुए चिचोली तहसीलदार श्रीमती लवीना घागरे ने बताया कि चिचोली के स्टेडियम में होने वाला मुख्य समारोह अब नहीं होगा,सभी शासकीय कार्यालयों में कार्यालय प्रमुख व नगर परिषद कार्यालय में नप अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायतों में वहां की प्रशासकीय समिति के प्रधान हीं औपचारिक रूप से ध्वजा रोहण करेंगें,सभी जगह ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्र गान गाया जाऐगा,सभी जगह हैण्ड सैनेटाईजर,मास्क एवं आपस में दो गज की दूरी अर्थात सोशल डिस्टेसिंग रखी जाना भी आवश्यक हैं।
चिचोली तहसीलदार श्रीमती लवीना घागरे ने यह भी जानकारी दी कि सभी शासकीय कार्यालयों में 15 अगस्त को ध्वजा रोहण सुबह 8 बजें तक एवं अन्य सभी जगहों पर प्रात:8.45 बजे तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लेवें ताकि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता के नाम दिये जाने वाले संबोधन को सुना एवं देखा जा सके।इसके अलावा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर 14 एवं 15 अगस्त की संध्या में सभी राष्ट्रीय महत्व की इमारतों पर एवं सभी शासकीय कार्यालय के भवनों पर रोशनी किया जाना अति आवश्यक हैं।
कुल मिलाकर इस बार 74 वां स्वतंत्रता दिवस एवं स्वाधीनता दिवस की 73 वीं वर्षगांठ कोरोना संक्रमण के सांयें में सादगी रूप से हीं मनाई जाऐगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *