सारनी। पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत बैंको को भेजे गए ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन प्रकरण की जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बैतूल की अध्यक्षता सौम्य नवित सर ने समीक्षा बैठक नगर पालिका परिषद सारनी के सभागृह में ली गयी। नगर पालिका परिषद सारनी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी के मेश्राम सर , योजना शाखा प्रभारी के के भावसार , NULM के सिटी मिशन मैनेजर बेतुल अखिलेश चौहान के माध्यम से जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बैतूल के माध्यम से नगर पालिका कार्यालय में सारनी नगर पालिका क्षेत्र के सारे बैंको के मैनेजर के साथ बैठक की गई एव आजतक पी एम स्वनिधि योजना की हितग्राहियों की लोन प्रकरण की समीक्षा कर सभी प्रकरणी को जल्द से जल्द नियमानुसार स्वीकृत करने के दिशा निर्देश दिए गए । गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद सारनी ने पात्र पथ विक्रेता के आवेदन लेकर उन प्रकरणों को ऑनलाइन कर बेको को भेजा जा रहा है ।पात्र हितग्राही अपना आवेदन दो प्रति में नगर पालिका परिषद सारनी में आकर ऑनलाइन करा सकते हैं । इस अवसर पर यूनियन बैंक सारनी बगडोना सेंट्रल बैंक सारनी, एस बी आई सारनी पाथाखेड़ा शोभापुर , बैंक ऑफ महाराष्ट्र बगडोना, बैंक ऑफ इंडिया बगडोना, के अन्य सभी बेको के मैनेजर प्रतिनिधि एव नगर पालिका सारनी के योजना शाखा के कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर आदि सदस्य समीक्षा बैठक में उपस्थित थे ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *