सारनी। पाथाखेड़ा कोयला क्षेत्र में श्रमिकों के हक और अधिकारो के लिए कार्यरत श्रमिक संगठन हिन्द मजदूर सभा एच एम एच की बहुप्रतीक्षित कार्यसमिति का नवगठन किया गया।एच एम एस डब्ल्यू सी एल नागपुर* अध्यक्ष – शिवकुमार यादव महामंत्री – फ्रांसिस दारा के अनुमोदन पश्चात घोशित कर दी गई है।
जिसमे क्षत्रिय अध्यक्ष – अमृतलाल रघुवंशी, महामंत्री – अशोक नामदेव की अनुसंशा से पाथाखेड़ा के लिए- कार्यकारी अध्यक्ष – प्रदीप नागले, संयुक्त महामंत्री – गणेश नामदेव,कार्यकारी सदश्य – रामबदन राम, अंशुल साहू , शरद, राजेश सैनी, इसके अलावा -क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य मुबारिक खान,क्षेत्रीय सुरक्षा समिति रविन्द्र पासवान पदाधिकारी संगठन में अपना दायित्व का निर्वाह करेंगे।
क्षेत्रीय कार्यसमिति के पूर्व अन्य सदस्य यथावत अपना कार्य करते रहेंगे, इसी तरह सारणी खदान के पूर्व पदाधिकारीयो को यथावत रखते हुए शाखा का नवगठन किया गया है जिस कार्यसमिति में प्रमुख सलाहकार – सहदेव बारस्कर रहेंगे जिनकी देखरेख में शाखा अध्यक्ष मनीष गावंडे, कार्य. अध्यक्ष बद्री प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – सुनील चौरसिया, उपाध्यक्ष – किशोर डहेरिया संगठन का कार्य करेंगे. उपरोक्त नवनियुक्त पदाधिकारीयो को क्षेत्र के कामगारों और संगठन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी और उनसे अपेक्षा की गई की वे कामगारों कर्मचारियी के उत्थान और हक की लड़ाई में अपना योगदान देंगे।