सारनी। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर 5 अगस्त 2020 को संस्कार भारती संपूर्ण भारत से भू-अलंकरण विधा के कला साधकों द्वारा निर्मित रामनाम की 1008 रंगोलीयो से निर्मित हार भगवान राम को अर्पण किया गया। संस्कार भारती कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था मध्य भारत प्रांत की मंत्री संगठन अनीता करकरे ने बताया कि 1008 रंगोली के पुष्पों से बना हार भगवान राम को समर्पित किया गया। संस्कार भारती भू-अलंकरण विधा के आव्हान पर संपूर्ण भारत मे भारत के सहस्त्र कला साधको ने राम नाम से रंगी इंद्रधनुषी रंगावली का निर्माण मात्र 3 दिनो में किया। जिसे एक विडियो द्वारा भगवान राम को “एक वृहद हार” के रूप में अर्पण किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक योगेश डोंगरे, विनायक माने, पूणे, चंद्रकांत घरोटे नागपूर, भारती मिश्रा इंदौर, सुचेता वाडेकर सविता गोटुरकर पूणे, अनिता करकरे ग्वालियर, यशस्वी अग्रवाल इंदौर, रोहिणी घरोटे नागपूर एवं सभी प्रांत के भू-अलंकरण विधा प्रमुखों ने किया। संस्कार भारती के आवाहन पर संस्कार भारती मध्यभारत प्रांत की सभी इकाई के कला साधक एवं शहरों व गांवों के अन्य कलाकारों ने उत्साह से रंगोलीयां बनाई। जिसका एकत्रीकरण वाट्सएप के माध्यम से किया गया। देखते देखते दो दिनों में यह आंकड़ा 1008 के पार कर गया और हमें करीब 1280 से अधिक रंगोलियां प्राप्त हो गई। जिसका एक सुंदर विडियो निर्माण किया जा रहा है।जिसका प्रसारण भी सोशल मीडिया पर होगा। भगवान राम का भव्य मंदिर बनने की खुशी में भूमि-पूजन के अवसर पर भारत भर के संस्कार भारती सारनी ईकाई ने भी रंगोली बना कर कार्यक्रम को सफल बनाया। संस्कार भारती सारनी ईकाई के अध्यक्ष अंबादास सूने एवं महामंत्री दीपक वर्मा ने बताया कि इस मौके पर संस्कार भारती सारनी की पुष्पलता बारंगे, आशा वर्मा, पवन मेहरा, प्रवीण सोनी, दुर्गेश, मोहिनी बारंगे, देवी लता ने भी रंगोली में सहयोग किया।
1008 रंगोलीयो से निर्मित हार भगवान राम को किया अर्पित
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours