सतपुड़ा प्रेस क्लब ने ग्रामीण क्षेत्र में बांटे आदिवासियों को मास्क

Estimated read time 0 min read
  • ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए दी गई समझाएं

सारनी। सतपुड़ प्रेस क्लब मीडिया सेंटर सारनी केवल समाचारों तक ही सीमित नहीं है, सामाजिक सरोकार में भी या बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है,शनिवार को सतपुड़ा प्रेस क्लब मीडिया सेंटर सारनी के अध्यक्ष शिवाजी सुने, उपाध्यक्ष विनोद जगताप के तत्वधान में ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर गरीबों को मास्क वितरण कर जानकारी दी गई । इस अवसर पर सतपुड़ा प्रेस क्लब मीडिया सेंटर सारनी के पदाधिकारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोरोना महामारी से किस तरह बचना है।इस संबंध की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई । क्लब के अध्यक्ष शिवाजी सुने नवदुनिया सारनी छोटी सी छोटी यदि गांव में कोई परेशानी हो तो वह उनकी सूचना हमें उपलब्ध करा सकते हैं जिससे हमारे द्वारा प्रशासनिक स्तर पर उनकी उस सूचना का निराकरण करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष विनोद जगताप के द्वारा सारनी थाना,एसडीओपी कार्यालय, हंड्रेड डायल, 108 का नंबर ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के अलावा बाकुड, बैलून और विक्रमपुर में लगभग दो सौ लोगों को मास्क वितरण किया गया इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने योग्य था।

More From Author

+ There are no comments

Add yours