हमेशा याद रखे जाएंगे बैतूल में कराए कई उल्लेखनीय कार्य
बैतूल। अपने सरल और सौम्य स्वभाव की वजह से हर किसी को अपना बनाने की कला में महारथ हासिल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण पचमढ़ी पवन कुमार राय अधिवार्षिक ी आयु 62 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए।
निष्ठावान, कर्मठ, मिलनसार तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री राय की छवि हमेशा निर्विवाद रही है। आदिवासी बाहुल्य बैतूल नगर पालिका एवं सारणी नगर पालिका के साथ-साथ मंडला, सिवनी, होशंगाबाद, शाजापुर तथा जगदलपुर में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं देते हुए श्री राय ने अनेको विकास कार्यों को मूर्त रूप देकर विकास की मुख्यधार में शहरों को जोडऩे का कार्य किया है। साड़ा पचमढ़ी में 22 माह तक पदस्थ रहने के दौरान श्री राय ने सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद, पेयजल व्यवस्था, चौक-चौराहों का का सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण, साडा नवीन भवन निर्माण, धम्रशाला का जीर्णोंद्धार, डोर-टू-डोर गीला सूखा कचरा एकत्रीकरण में नवाचार कर होटलों से 2000 रुपए प्रतिमाह यूजर चार्जेस वसूल कर साडा आय के नवीन स्त्रोत बनाने तथा क्षेत्र के युवा वर्ग में नालंदा टोला निवासियों को रचनात्मक कार्यों से जोडऩे का उल्लेखनीय कार्य किया है। कोरोना कोविड-19 के दौरान श्री राय ने मुख्यालय पर रहकर पूरी सेवाएं दी जिससे की कोरोना की रोकथाम हो सकी है। अनुशासन प्रिय एवं समय के पाबंद अफसर श्री राय का कार्यकाल हमेशा याद किया जाएगा।
बैतूल में भी श्री राय के द्वारा यूआईडीएसएसएमटी, अमृत योजना, मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। श्री राय की सेवानिवृत्ति पर उन्हें ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित गणमान्य नागरिकों ने स्वस्थ्य, दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए नवजीवन की शुरूआत करने के लिए अग्रिम बधाई भी दी है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *