सारनी। नगरीय निकाय क्षेत्र में रोजाना कोरोना वायरस संक्रमण के केस गुरुवार को बढ़ने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात्रि लगभग 11.30 बजे नगरीय निकाय के पाथाखेड़ा में 8 एवं शोभापुर में 1 नये पॉजिटिव केस मिले। जिससे नगरीय निकाय में संक्रमित मामलों की संख्या 23 से बढ़कर 32 हो चुकी हैं, इसके अलावा घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में अब तक कुल संक्रमण के मामले 45 से बढ़कर 54 हो गये। जिसमें बताया जाता है कि शोभापुर कॉलोनी में 55 वर्षीय पुरुष, पाथाखेड़ा के प्रेम नगर में 52 वर्षीय पुरुष, 15 वर्षीय बालिका, 47 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय महिला, 80 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। गौरतलब हो कि पिछले 20 जुलाई को प्रेम नगर में 58 वर्षीय वेकोलि कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये थे, जिसके बाद उनके 3 परिजन 23 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाये गये तथा 27 जुलाई को वेकोलि कर्मी के 2 पड़ोसियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आई थीं। अब सीधे 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोगों में का माहौल बना हुआ हैं। शुक्रवार को पाथाखेड़ा प्रेम नगर में 9 लोगों के कोरोना पॉजिटीव आते ही प्रशासन मौके से पहुँचा, जहां पूर्व में बने कन्टेन्मेंट जोन की सीमा को बढ़ दिया गया। वही नगर पालिका प्रशासन द्वारा कंटेन्मेंट जोन सहित आस-पास के वार्डो को सैनिट्राइज किया गया।

संक्रमित से संपर्क में आए लोग स्वास्थ्य विभाग को दे जानकारी, डरे नहीं जागरूक बने

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील किया गया है कि जो भी व्यक्ति किसी भी संक्रमित के संपर्क में आया हो तो वह इसे छुपाए नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग को इसकी तुरंत जानकारी देकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाएं ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। क्योंकि यदि आप स्वास्थ्य विभाग को यह जानकारी नहीं देंगे तो अपने ही परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं यदि आप किसी संक्रमित के संपर्क में आए हैं और आप में कोई लक्षण नहीं देख रहे हैं और यदि भविष्य में आप में संक्रमण की पुष्टि होती है तो आपके साथ ही साथ परिजनों को भी यह फैल चुका होगा इसीलिए आप लोग जागरूकता का परिचय देते हुए अपनी जांच अवश्य करवाएं।

मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग की आवश्यकता

इन दिनों लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। चूंकि बिना वजह बाहर घूमना अब हमे कम करना पड़ेगा। अगर हमें किसी आवश्यक काम से बाहर जाना पड़े तो मास्क, सैनिटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना जरूरी हैं, साथ ही प्रशासन द्वारा जारी प्रत्येक दिशा-निर्देशों का पालन करना भी जरूरी हैं क्योंकि ये सभी आमजन के हित में ही जारी किये जा रहे हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *