सारनी। केसरिया हिन्दू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश शर्मा युवा मोर्चा राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी सुजीत कुमार शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चढ़ोकार के आवाह्न पर परिषद के सदस्यो के द्वारा 5 अगस्त को प्रदेश जिले संभाग तहसील नगर और ग्राम स्तर तक कार्यकताओं की 5 की टोली बनाकर घर घर जाकर दीप जलाने की अपील करेंगे संभाग अध्यक्ष राहुल कापसे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेंद्र चढ़ोकार युथ विंग जिला अध्यक्ष अंशुमन दवंडे ने बताया कि 5 अगस्त को अपने अपने घरों में दीपक जलाने एवं घर पर भगवा ध्वज लगाने की अपील की है सदस्यों ने बताया कि 5 अगस्त का दिन वो शुभ दिन है जिसका हम सभी हिन्दुओं को पिछले 500 वर्षों से इंतजार था हम वो खुश नसीब पीढ़ी है जो भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण होते देखेंगे सभी हिन्दुओं के आराध्य प्रभु श्री राम के 500 साल का लंबा वनवास काटकर अपनी अयोध्या में पधार रहे हैं 5 अगस्त हम सभी हिन्दुओं भाईयों के लिए शौर्य दिवस के रुप मैं मनाने का बहोत अच्छा अवसर है पुरी दुनिया अभी कोरोनावायरस बिमारी से लड रही है जिसे देखते हुए 5 अगस्त को सरकार के नियमों को देखते हुए अयोध्या तो नहीं जा सकते पर भगवान श्री राम का हम अपने घरों में ही दीप जलाकर स्वागत करेंगे केसरिया हिन्दू परिषद के सदस्यों के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में स्थित मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ सुंदरकांड पाठ रामचरितमानस पाठ सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखकर एवं शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन करेंगे ।