सारनी। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा की पाथाखेड़ा और शोभापुर कॉलोनी में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के पाए जाने का सिलसिला जारी है।जिसे देखते हुए स्वास्थ्य महकमे के द्वारा गुरुवार को वार्ड क्रमांक 31 महात्मा फुले वार्ड में 11 लोगों के सैंपल लेने का कार्य किया गया है। बताया जाता है कि वार्ड क्रमांक 35 में शुक्रवार को 10 लोगों का सैंपल लिया जाएगा,जबकि वर्तमान समय मे वार्ड क्रमांक 14 के 13 लोगों के सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है। कोरोना पॉजिटिव की वजह से बगडोना में चार,शोभापुर में 10,पाथाखेड़ा में 9 इस तरह कुल 23 वार्डो से 23 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 6 लोग स्वास्थ्य होकर अपने घर आ चुके हैं एक व्यक्ति की उपचार के दौरान भोपाल में मौत हो चुकी है।