सारनी। अखिल भारतीय कृषि एवं ग्रामीण मजदूर महासंघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ केंद्र एवं प्रदेश के आह्वान पर बैतूल जिले में किसानों एवं कृषि मजदुरों की समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी चोपना के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें उक्त मांगों को शामिल किया गया। नपा नप मजदूर संघ के जिला महामंत्री एवं जिला प्रभारी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ हरिओम कुशवाहा ने बताया जिले की सभी सहकारी समितियों में तत्काल खाद की आपूर्ति की जाये। यूरिया के लिये किसानो बार-बार सहकारी समितियों के चक्कर काटने पड़ रहे है। फसल बीमा को प्राथमिकता के आधार पर किया जाये ताकि फसल नुकसान होने पर किसान को पर्याप्त मुआवजा मिल सके। सभी कृषकों को भारत सरकार अपने पंजीकरण दस्तावेज में पंजीकृत करें एवं उनके आश्रितों या पुत्र पुत्रियों को सरकार द्वारा निःशुल्क  तकनीकी शिक्षा एवं बुनियादी सुविधा का देना सुनिश्चित करें। सरकार के अन्य बोर्ड जैसे भवन निर्माण बोर्ड, बीड़ी बोर्ड, मनरेगा बोर्ड जैसे कृषि मजदूर बोर्ड बनाया जाये। इस अवसर पर अखिल भारतीय कृषि एवं ग्रामीण मजदूर महासंघ के संभाग संयोजक अजादिलाल कुशवाहा, जिले के उपाध्यक्ष संजय यादव, अनिल साना उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *