सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम की घोषणा होने के पश्चात मंडल में संचालित सभी शासकीय बालक एवं कन्या स्कूल में प्रावीण्य सूची पर आने वाले बच्चों का सम्मान का कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाथाखेड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर कॉलोनी, शासकीय कन्या हाई स्कूल शोभापुर कॉलोनी, एसडीएम स्कूल शोभापुर कॉलोनी एवं अन्य संचालित शासकीय स्कूलों में स्कूल के प्राचार्य एवं स्टॉप की उपस्थिति में सम्मान समारोह रखा गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलामंत्री रंजीत सिंह, अध्यक्ष सुधा चंद्रा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे, नगर पालिका सांसद प्रतिनिधि दशरथ सिंह जाट, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी जगन्नाथ डेहरिया, पाथाखेड़ा सेक्टर प्रभारी जीपी सिंह, प्रकाश शिवहरे, समीर मशीद, जगदीश पवार, महेंद्र पवार, सुनीता पवार, बेबी मनोज ठाकुर, संगीता दवण्डे आदि वार्ड पार्षद के साथ मिलकर सभी प्रावीण्य सूची में आने वाले बच्चे को मेडल ट्रॉफी एवं पेन तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया और संबंधित विद्यालय के प्राचार्य को भाजपा मंडल सारनी के द्वारा शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में शोभापुर कन्या शाला में  श्रीवास्तव मैडम, वराठे मैडम, वीके मैडम तथा बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर में प्रभारी प्राचार्य मानकर, पाटनकर सर, कन्या शाला पाथाखेड़ा में बेलसरे, बरबड़े मैडम सहित सभी स्टाफ गण तथा उपस्थित छात्र छात्राओं के माता पिता मौजूद रहे। वही भाजपा द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाथाखेड़ा से अमृता पिता सुरेश 89 प्रतिशत, ललिता छोटेलाल 85 प्रतिशत, कक्षा दसवीं से दीपाली शिवनारायण 96 प्रतिशत, शासकीय कन्या हाई स्कूल शोभापुर कॉलोनी से मोनिका चंदेल पिता अजय चंदेल 94 प्रतिशत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोलापुर कॉलोनी से हिमांशु गणेश 96 प्रतिशत कक्षा दसवीं, कक्षा बारहवीं से सोनम पिता का रूप 81 प्रतिशत को सम्मानित किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *