भोपाल। मध्य प्रदेश बड़ी खबर आ रही है मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद दी। इस जानकारी के साथ ही राजधानी में माहौल बदल गया है।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे #COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएँ। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन 200 से ज्यादा (221) पॉजिटिव पाए गए हैं। भोपाल में त्राहिमाम की स्थिति आ गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि चिरायु अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ अजय गोयनका जिनका वीडियो (कोरोनावायरस से कैसे बचें) सोशल मीडिया पर देशभर में वायरल हुआ था, के परिवार के चार सदस्य कोरोनावायरस मिले हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *