सारनी। भारतीय मजदूर संघ का 65वां स्थापना दिवस भारतीय मजदूर संघ नगर पालिका नगर निगम के जिलाध्यक्ष कमलकिशोर भावसार के नेतृत्व में राम मंदिर प्रांगण सारनी में दिवस मनाया गया। जहां राम मंदिर सारनी प्रांगण में मजदूर संघ के संस्थापक के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की एवं सभी मजदूर संघठन के सदस्यों ने आम, जाम, जाबुन, पपीता, केला, नीम, आंवला इत्यादि फलदार वृक्ष लगाकर उनकी रक्षा करने का भी सभी ने संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई सन्न 1955 को भोपाल शहर में की गई थी। मजदूर संघ के संस्थापक स्व दतोपन्त ठेंगडे ने द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की नींव रखी थी। यह भारत देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन हैं जो मजूदरो के लिए मजदूरों द्वारा संचालित स्वतंत्र संघठन है। इसमें नारे बीएमएस की क्या पहचान त्याग तपस्या ओर बलिदान, देशहित में करेंगे काम और काम के लेंगे पूरे दाम ऐसे देशहित में नारे देने वाला भी पहला संगठन हैं। कोरोना वायरस को देखते हुए सभी सदस्यों ने सोशल डिस्टेंस रखते हुए मास्क लगाकर, सेनेटाइजर का उपयोग आदि का पालन करते हुए कार्यक्रम किये। इस अवसर पर मजदूर संघ के सदस्य रंजीत डोंगरे, निराकार सागर, कुमार पीयूष, सुनील भारद्वाज, शैलेन्द्र सिंह, सुखदेव भोरपी, श्रीपत कटोलकर, ललित सोना, रामकरन पथरोड, सन्दीप डोगरे, कलाचंद सिंदूर, सतपाल सोना, किशोरी सोना, परसराम सराठे, संजू पवार, देवेंद्र भोरपी, शल्यो सोना, पंडित डोंगरे सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
भारतीय मजदूर संघ के 65वें स्थापना दिवस पर किया वृक्षारोपण
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours