सारनी। पत्रकारों पर बढ़ते अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाकर सख्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारनी एवं थाना प्रभारी को सारनी क्षेत्र के पत्रकारों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौपने के दौरान पत्रकारों ने कहा कि विगत कुछ दिनों पूर्व उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छेड़छाड़ की शिकायत करने पर दिनदहाड़े पत्रकार विक्रम जोशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई ऐसी घटना कोई पहली या दूसरी नहीं है। इसके पूर्व में भी ऐसी अनेक घटनाएं पत्रकारों के साथ घटित हो चुकी है जिसका एक मुख्य कारण यह है कि पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अभी तक कोई ही सख्त पत्रकार सुरक्षा कानून नहीं बनाया गया है। जबकि मीडिया संविधान का चौथा अंग है लेकिन मिडिया की स्वतंत्र आवाज को दबाने का प्रयास करना अशोभनीय है। हम सभी पत्रकार इस प्रकार के कृत्य की घोर निंदा करते है। पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से मांग करी की वे पत्रकारों पर हो रहे हमले तथा हत्या के प्रयासों को रोकने हेतु सख्त पत्रकार सुरक्षा कानून अति शीघ्र बनाकर लागू किया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करें। वही इस दौरान सारनी क्षेत्र के सभी पत्रकार मौजूद रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *