उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई-कलेक्टर राकेश सिंह
बैतूल। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राकेश सिंह ने जिले में प्रति रविवार होने वाले सम्पूर्ण लॉकडाउन का आमजन से पूरी तरह पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिले में रात्रिकालीन लॉकडाउन की व्यवस्था पूर्व से ही प्रभावशील है। अत: रविवारीय लॉकडाउन के तहत शनिवार की रात 10 बजे से पूर्वानुसार रात्रिकालीन लॉकडाउन प्रभावशील होगा। रविवार को समूचे दिन पूरी तरह लॉकडाउन प्रभावशील होने के बाद सोमवार की सुबह 5 बजे तक कड़ाई से लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा।
आमजन से अपील है कि वे अपने घरों से पैदल अथवा वाहनों से न निकलें। मेडीकल स्टोर्स को छोडक़र ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखे जाएंगे। आपातिक चिकित्सा कारणों को छोडक़र सभी व्यक्तियों को अपने घरों से निकलना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।