सारनी। गायत्री ट्रष्ट पर तीस लाख से अधिक की राशि गबन करने के आरोप को तत्कालीन ट्रष्ट के कार्यकताओं ने निराधार बताया है। जारी प्रेस विज्ञिप्त में शशि यादव ने बताया कि गायत्री ट्रष्ट में पदों को लेकर पहले विवाद था। उक्त विवाद को न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया। पूर्व में कार्यरथ ट्रष्टीयों को बदनाम करने के लिए गुलाबराव द्वारा झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि ट्रष्ट में आने और जाने वाली राशि का लेखा जोखा रहता है। पूर्व ट्रष्टी लक्ष्मण धोटे,भोजराव कुंभारे, देवी सिंह पाल, आरबी यादव,शशि यादव सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि हम लोगों के नाम की शिकायत दोष पूर्ण से की गई थी। जिसका फैसला न्यायालय से हो चुका है। हम पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं।