सारनी। पुनर्वास क्षेत्र चोपना के शक्तिगढ़ में गुजरात और महाराष्ट्र से मजदूरी कर लौटे पांच संदिग्ध बीमारों का अस्पताल में उपचार कराया गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने इनकी पहचान कर इन्हें स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचाया है। हालांकि जांच के बाद इनमें कोई संदिग्ध लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन इन्हें फिलहाल एहतियात बरतने की सलाह दी।
शक्तिगढ़ के कई युवा मजदूरी और काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। कोरोना का खतरा बढ़ने के बाद इन्हें काम से छुट्टी दे दी गई थी। इनमें से पांच युवक महाराष्ट्र और गुजराज से मजदूरी कर लौटे। वनकर्मी आकाश प्रधान ने बताया संदिग्ध हालत देखते हुए इनकी जांच कराई गई। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद उन्हें सामान्य बताया, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी गई है।