सारनी। सारनी के युवा लोकेश साहू को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन छात्र प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही लोकेश साहु छत्तीसगढ़ के प्रभारी होंगे। जिस अवसर पर लोकेश को साहू समाज सारनी एवं बगडोना से सभी ने शुभकामनाएं दी। साहू समाज के अध्यक्ष प्रदीप साहू एवं सचिव श्रीराम साहू बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जबकि ज्ञात हो कि इसके पूर्व में लोकेश प्रदेश अध्यक्ष रहकर युवाओं का नेतृत्व कर चुके हैं। वही प्रदीप साहू, श्रीराम साहू, प्रकाशचंद साहू, बाबू सिंह,।राजा साहू, सोनू साहू, रोहित साहू, शंकर साहू, शुभम साहू, सिद्धार्थ साहू, राहुल, राजा गौतम आदि के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी सारनी मंडल के वरिष्ठ नेताओं ने भी लोकेश को शुभकामनाएं दी है। वही लोकेश साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष निकलेश साहू एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *