• कढ़ाई वुडन क्लस्टर का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा इच्छुक निवेशकों के साथ बैठक आयोजित करने के दिए निर्देश

बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने गुरुवार को ग्राम कढ़ाई पहुंचकर यहां प्रगतिरत कढ़ाई वुडन क्लस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने क्लस्टर के निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि क्लस्टर में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक निवेशकों के साथ आगामी सप्ताह में बैठक आयोजित कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं एवं संभावनाओं की जानकारी दी जाए।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम कढ़ाई में प्रगतिरत फायर स्टेशन और आईएसबीटी के लिए भूमि का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कढ़ाई वुडन क्लस्टर तक पहुंच मार्ग के लिए प्रस्तावित प्लान की भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने प्रस्तावित मार्ग, आवश्यक सुविधाओं एवं अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नवनीत पांडे, सहायक संचालक उद्योग श्री धीरज मंडलेकर सहित उद्योग संघ के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *