पाथाखेड़ा खदानों में 3 दिवसीय हड़ताल को लेकर दूसरे दिन ली गयी द्वार सभा

Estimated read time 0 min read

सारनी। कोयला खदान के श्रमिक संगठनों ने भारतीय मजदूर संघ, इंटक, एटक, एचएमएस और सीटू ने मिलकर सयुक्त मोर्चा बनाया गया। संयुक्त मोर्चा की अगवाई पाथाखेड़ा क्षेत्र के ही राष्ट्रीय स्तर के मजदूर नेता बीएमस के जेबीसीसीआई सदस्य डॉ बसंत कुमार राय के मार्गदर्शन मे केंद्रीय की पांचो संगठन मिलकर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का कमर्शियल माइनिंग, ठेका मजदूरो की हाई पावर कमेटीले समझौते, को लागु करना आश्रितों की नौकरी जैसे मांग को लेकर जमकर विरोध किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा क्षेत्र मे द्वार सभा का दूसरा दिन था जिसमे तवा 1 बीएमएस के महामंत्री बिजेंद्र सिंह ने खदान को बिकने नहीं देंगे हम आख़री दाम तक लड़ाई लड़ेंगे एक होने का वक्त आ गया, संघर्ष करना होगा कॉमर्शियल माइनिंग का विरोध और मजदूरो की एकता पर ही जीत संभव कहा। इंटक के क्षेत्र के अध्यक्ष मो आशिक खान ने द्वार सभा मे जमकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। सीटू के कामेश्वर राय ने आम जानकारी दी और अशोक चुहान, राजेश देशमुख ने सभा ली। तवा 2 की द्वार सभा मे बीएमएस के रणधीर सिंह ने मजदूरो को बताया की हम जब तक आवाज बुलंद नहीं करेंगे सरकार सोई रहेगी इंटक के श्याम यादव, एच एम एस के महामंत्री अशोक नामदेव ने, एटक के राकेश सभा ली। और सारणी माइन की द्वार सभा मे इंटक के महामंत्री भरत सिंह ने अपने भाषण मे सभी कामगारों कर्मचारियों से अपील की की अगर अपने अस्तित्व को बचाना है और अपनी भविष्य की चिंता है तो हड़ताल सफल बनना होगा है लक्ष्मण झरबड़े, विजय मिश्रा, शमशेर ने भी सभा ली।
शोभापुर खदान मे ओमकार शुक्ला, यासीन खान, हबीब अंसारी, जगदीश डिगरसे ने
छतरपुर 1 खदान मे बीएमएस अध्यक्ष प्रकाश राव ने विस्तृत जानकारी कामगारों को दी। इंटक के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सादिक रिज़वी ने मजदूरों को कोयला खदान को मजदूरों की माँ, मातृ भूमि कहा और अपनी भूमि को बिकने नहीं देंगे। एटक के महामंत्री श्रीकांत चोधरी ने भी कामगारों को आकड़ो के साथ जानकारी दी, खेमचंद कोले, एल के प्रसाद ने भी सभा ली। इस दौरान सभी कामगार उपस्थित थे। वही छतरपुर 2 खदान मे बीएमस के पूर्व महामंत्री महेंद्र ठाकुर ने सभा सम्बोधन की उन के साथ इंटक के पूर्व महामंत्री दामोदर मिश्रा ने भी जम कर सरकार की नाकामी गिनाई। एचएमएस अध्यक्ष अमृतलाल ने निजीकरण पर बातकी साथ मे उपस्थित रेड्डी और पुंसे ने भी सभा ली। क्षेत्रीय कर्मशाला मे सीटू के महामंत्री अशोक बुंदेला ने आने वाले भविष्य की चिंता वक्त की सुदामा सिंह बीएमएस का और महेंद्र यादव इंटक का प्रतिनिधित्व किये और इन्द्रेश सिंह ने सभा लिए क्षेत्र मे हड़ताल को लेके माहौल गरमाया हुआ है। सभी खदानों की द्वार सभा के उपरांत करीब 11 बजे क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय मे भी द्वार सभा ली गई इस द्वार सभा मे संयुक्त मोर्चा के सभी पदाधिकारी खदानों की द्वारसभा के उपरांत एकत्रित होकर सभा ली और कॉमन के सभी कर्मचारी को खास समझाईश दी की ये हड़ताल को 100% सफल बनाना है और किसी भी प्रकार से कोई भी 2, 3, व 4 तारीख को अपने कार्य तरफ ना आय और अपने घर पर ही सुरक्षित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours