सारनी। जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर उत्कल घासी समाज का आयोजन, पूजन के बाद बांटा प्रसाद, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुआ आयोजन। सारनी शहर की जी टाइप कॉलोनी में भगवान जगन्नाथ प्रभु की रथ यात्रा को लेकर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हालांकि प्रशासनिक मनाही के कारण रथ यात्रा नहीं निकाली जा सकी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान का दर्शन किया। जी टाइप स्थित मंदिर समिति से जुड़े निराकार सागर, रंजीत डोंगरे ने बताया हर साल की तरह सुबह से ही भगवान जगन्नाथ प्रभु का मंगलाभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन किया। ओडिशी पद्धति से पूजन के बाद भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। मध्याह्न आरती के बाद प्रभु को भोग लगाया गया। तुलसी पत्र अर्पण करने के बाद भोग का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान सैकड़ों लोग यहां शामिल हुए। मंदिर के विकास को लेकर चर्चा भी हुई। समाज के लोगों ने आपस में रुपए एकत्रित कर यहां शेड निर्माण का प्रस्ताव रखा। मनाही के कारण यात्रा तो नहीं निकाली गई, लेकिन विधिवत पूजन किया गया। सामूहिक प्रार्थना कर कोरोना महामारी की रोकथाम, सामाजिक कल्याण की कामना की गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *