सारनी। भोजपुरी समाज के जिला अध्यक्ष रंजीत सिह ने बताया की भोजपुरी समाज के गौरव श्री सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के मामले मे सीबीआई जांच को लेकर भोजपुरी एकता मंच जिला बैतूल द्वारा दिनांक 23/6/ 2020 दिन मंगलवार प्रातः 10:00 बजे राष्ट्रपति महोदय के नाम का ज्ञापन पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी को दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने भोजपुरी समाज के समस्त पदाधिकारीयो को प्रात 10:00 बजे पाथाखेड़ा चौकी पहुंचने की अपील की है।