ऐतिहासिक फैसलो भरा रहा मोदी 2 का पहला साल – सनवर पटेल

Estimated read time 1 min read

अल्पसंख्य मोर्चा की वर्चुअल मीटिंग में बोले प्रदेश अध्यक्ष
बैतूल।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल ऐतिहासिक फैसलो भरा साल रहा। उक्त विचार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. सनवर पटेल ने गुरूवार को मोर्चा की वर्चुअल जिला बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस वर्चुअल मीटिंग में क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, मोर्चा प्रभारी अकरम पटेल, जिलाध्यक्ष अबिजर हुसैन मौजूद रहे।
डा. सनवर पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि जहां पिछले पांच सालो में सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र था वहीं दूसरे कार्यकाल में सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास का मूलमंत्र है। डा. पटेल ने कहा अल्पसंख्यक वर्ग का कल्याण भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस सहित अन्य दलो ने अल्पसंख्यकों का अब तक शोषण ही किया है। उन्होने ट्रिपल तलाक खत्म होने को मुस्लिम महिलाओ के लिए क्रांतिकारी बताया। डा. पटेल ने बताया कि कोरोना काल जैसी विषम परिस्थितियो को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस तरह सरकार ने नियंत्रण किया वह प्रशंसनीय है। उन्होंने बताया कि पार्टी के निर्देश पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस दौरान प्रदेश में लगभग देड लाख मास्क और 35 हजार सेनेटाईजर वितरित किए है।
सीएए पर अल्पसंख्यक वर्ग की भूमिका सराहनीय- सांसद
क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का अल्पसंख्यक वर्ग अब कांग्रेस सहित विपक्षी दलो के षडयंत्र को अच्छी तरह जान चुका है। सांसद श्री उइके ने कहा सीएए कानून को लेकर देश के अल्पसंख्यक वर्ग ने विपक्षी दलो के षणयंत्र को जिस तरह नाकाम किया वह सराहनीय है। सांसद ने कोरोना काल में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की।
अल्पसंख्यको में भाजपा का विश्वास कायम करना मोर्चा की जिम्मेदारी- हेमंत
भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रीति-नीति से आज अल्पसंख्यक वर्ग में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होने मोर्चा कार्यकर्ताओ से कहा कि समाज के पास जाकर भाजपा के प्रति व्याप्त भ्रम को दूर कर विश्वास कायम करना मोर्चा की जिम्मेदारी है। वर्चुअल मीटिंग में बडी संख्या में जिला व मंडल पदाधिकारी, समाज सेवी शामिल हुए। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष अबिजर हुसैन और आभार जिला महामंत्री फरजाद पटेल ने व्यक्त किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours