आकाशीय बिजली गिरने से फाइनेंस कम्पनी के दो कर्मचारियों की हुई मौत
बैतूल। आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी में कार्य करते थे दोनों युवक फाइनेंस का कलेक्शन कर अपने ऑफिस आठनेर जा रहे थे रास्ते मे बिजली गिरी और दोनों की मौत हो गई।
घटना शाम 4 बजे के करीब की है अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले गणेश मंडवे उम्र 30 वर्ष निवासी सिवनी मालवा एवं प्रवीण रैकवार उम्र 32 वर्ष निवासी सौसर छिंदवाड़ा यह दोनों युवक फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन कर अपने ऑफिस आठनेर लौट रहे थे कि रजापुर अजबगढ़ के पास बारिस होने लगी तो यह दोनों युवक अपनी मोटरसाइकिल एक नीम के पेड़ के नीचे खड़ी कर उस पर बैठ गए। उसी वक्त आकाशीय बिजली दोनों युवकों पर गिर गई जिसमें दोनों युवकों की मौत जगह पर ही हो गई।
सूचना मिलते ही आठनेर थाने की हंड्रेड डायल मौके पर पँहुच गई। हंड्रेड डायल कर्मचारी ने बताया कि दोनों युवक मोटरसाइकिल हीरो ग्लेमर नम्बर mp05 4419 से जा रहे थे। बारिस होने की वजह से ये नीम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे अचानक बिजली गिरी और दोनों की मौत हो गई है आठनेर पुलिस मौके पर पँहुची है। मामले की जांच कर दोनों मृतकों को जिला अस्पताल पंहुचाया जाएगा।
+ There are no comments
Add yours