जनता कर्फ्यू के समर्थन में कालीमाई व्यापारी संघ, 22 मार्च को बंद रहेगा मार्केट

सारनी। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश और दुनिया में दहशत का माहौल है लगातार देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। विज्ञान ने कोरोना के इलाज के लिए अभी किसी भी दवाई या वैक्सीन का निर्माण नहीं किया है। कोरोना को हराने के लिए सावधानी ही सुरक्षा है। इसी संदर्भ में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया। कालीमाई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोडे और उपाध्यक्ष मुस्ताक कादरी ने बताया कि कालीमाई व्यापारिक संघ कोरोना को हराने के लिए जनता कर्फ्यू का समर्थन करता है और सभी व्यापारी साथियों के साथ-साथ आम जनता से अपील करते हैं कि जनता कर्फ्यू के समर्थन करे और सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। व्यापारी संघ के पदाधिकारी प्रकाश शिवहरे, देवेन्द्र सोनी ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर अभी तक किसी भी तरह की वैक्सीन नहीं बनी है और पूरे विश्व में यह बीमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सावधानी में ही सुरक्षा है सावधानी के रूप में ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें लगातार अपने हाथ धोए सैनिटाइजर का यूज़ करें। संक्रमित लोग चेहरे पर मास्क लगाकर ही घूमे साथ ही अगर कोई संक्रमित व्यक्ति जो विदेशों से दौरा कराया है और अपना उपचार नहीं करा रहा है, इसकी जानकारी भी स्वास्थ विभाग को दें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours