पटना. जन अधिक्कार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने सोमवार को पटना में कहा कि, सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई है. वे आत्महत्या नहीं कर सकते. मैं इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करता हूं. वे पटना में अभिनेता के आवास पर सुशांत के परिजनों से मिलने गए थे.

पटना में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वाले इसे सुसाइड केस नहीं मान रहे हैं. दिवंगत एक्टर के मामा का कहना है कि, ‘हमें नहीं लगता कि वह सुसाइड कर सकता है. पुलिस को इस मामले की तह तक जाना चाहिए. सुशांत की मौत के पीछे कोई साजिश लग रही है. उसका मर्डर भी हो सकता है.’

सुशांत सिंह राजपूत के कथित सुसाइड मामले की इन्वेस्टिगेशन जारी है. पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों का बयान दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक मुम्बई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को 2 बजे के करीब कॉल आई थी. जिसके बाद मुम्बई पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे और बांद्रा पुलिस स्टाफ को सुशांत सिंह राजपूत के घर भेजा.

पुलिस के पहुंचने से पहले ही नीचे उतार ली गई ‌थी बॉडी
पुलिस के मुताबिक जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में 3 लोग मौजूद थे. साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की बहन भी वहां मौजूद थीं और इन लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत की डेडबॉडी को पहले ही नीचे उतार लिया था. पुलिस ने इस मामले में घर में मौजूद सुशांत सिंह राजपूत के सेफ़, उनके क्रिएटिव मैनेजर और मैनेजर के बयान दर्ज कर रही है.

3 दिन पहले सुशांत ने पिता को किया था काल
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने तीन दिन पहले अपने पापा को अंतिम फोन कॉल किया था. इस कॉल में उन्होंने अपने पापा को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए घर से बाहर न जाने की सलाह दी थी. सुशांत सिंह राजपूत के पापा कृष्ण कुमार सिंह पटना में अकेले रहते हैं. उनकी देखरेख के लिए घर में केयरटेकर रहती है, जिनका नाम लक्ष्मी है. आखिरी बार जब उन्होंने पापा की केयरटेकर लक्ष्मी देवी से बात की थी, तो सुशांत ने उनसे कहा था कि प्लीज मेरे पापा को कोरोना वायरस से बचाना.

सुशांत का मुंबई में सोमवार को अंतिम संस्कार होगा. यह जानकारी सुशांत के फैमिली फ्रेंड निशांत जैन ने दी है. उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजन पटना से मुंबई पहुंच गए हैं. बेटे के निधन की खबर सुनकर उनके पिता बुरी तरह से टूट चुके हैं.

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *