रेड जोन से आए लोगों को घोड़ाडोंगरी के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा – बीएमओ संजीव शर्मा
ब्लॉक में कुल 15 मामले,बारह ठीक हुए,एक बैतूल भर्ती,दो ब्लॉक के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती
सारनी। घोड़ाडोंगरी ब्लाक अंतर्गत कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या के मामले बढ़कर 15 हो चुके हैं, जिसके साथ ही जिले में कुल कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 38 हो चुकी हैं। रविवार को घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत एक 26 वर्षीय युवक कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई के बाद युवक को घोड़ाडोंगरी में बने हाई स्कूल के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया। बताया जाता है कि 26 वर्षीय युवक ग्राम सलैया में नोएडा से विगत 8 जून को घोड़ाडोंगरी आया था। वही संक्रमित युवक दिल्ली के नोएडा से इटारसी आया था, जहां से युवक को इटारसी से लाने हेतु 2 मोटरसाइकिल से 2 रिश्तेदार गये थे, जिसके बाद 1 मोटरसाइकिल से संक्रमित युवक एवं एक मोटर साइकिल से युवक के दोंनो रिश्तेदार घोड़ाडोंगरी आये था। जबकि संक्रमित 26 वर्षीय युवक 8 जून को ग्राम सलैया आया था, 10 जुन को युवक को उल्टी होने की शिकायत हुई, जिसकी जानकारी लगते ही आशा कार्यकर्ता द्वारा युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी जाने हेतु कहा गया, घोड़ाडोंगरी पहुँचने पर स्वास्थ्य विभाग एवं बीएमओ संजीव शर्मा की सूझबूझ से म एहतियात बररते हुए युवक के सैम्पल लेकर क्वारेटाइन किया, जिसके बाद युवक की रिपोर्ट पॉजिटीव आई। इस मामले की पुष्टि करते हुए शाहपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरप्रीत सिमरन कौर ने की। शाहपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरप्रीत सिमरन कौर ने बताया कि युवक दिल्ली के नोएडा से सलैया आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है एहतियात के तौर पर कुछ क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा ताकि किसी ग्रामवासियों के जीवन पर कुछ प्रभाव ना पड़े। घोड़ाडोंगरी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पश्चात युवक को घोड़ाडोंगरी के क्वॉरेंटाइन सेंटर से निकालकर हाई स्कूल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया साथ ही युवक के परिजनों के सैंपल लिए जाने हेतु स्वास्थ्य की टीम को निर्देश दिए गए हैं।
रेड जोन से आए लोगों को घोड़ाडोंगरी में ही किया जाएगा क्वॉरेंटाइन
जिले सहित घोड़ाडोंगरी ब्लाक अंतर्गत अब तक जितने भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के केस मिले हैं वे सभी रेड जोन के हिट लिस्ट राज्यों से आए लोग ही हैं। जिसमें कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद से आए लोग शामिल है। इन मामलों को देखते हुए घोड़ाडोंगरी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि अब रेड जोन जैसे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद से आए लोगों को घोड़ाडोंगरी के क्वॉरेंटाइन सेंटर में ही क्वॉरेंटाइन किया जाएगा इन्हें होम क्वॉरेंटाइन नहीं किया जाएगा। क्योंकि ऐसा करना बहुत जरूरी है और इस निर्देश को सख्ती के तौर पर अब लिया जाएगा।
ब्लॉक में हो चुके इतने मामले
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में कोरोना वायरस से संक्रमित की संख्या की बात करें तो सबसे ज्यादा जिले में संक्रमित घोड़ाडोंगरी ब्लाक अंतर्गत ही पाए गए हैं जो कि सभी बाहरी राज्यों से आए हैं। इनमें से कई संक्रमित कोरोना से अपनी जंग जीत चुके हैं और कई अभी अपनी जंग लड़ रहे हैं। जिनके बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी श्री शर्मा ने बताया कि ब्लाक अंतर्गत कुल 15 मामले हो चुके हैं जिसमें से 12 मरीजों ने कोरोना वायरस की जंग जीत चुके है और एक मरीज बैतूल में भर्ती है। अभी फिलहाल घोड़ाडोंगरी के आइसोलेशन वार्ड में एक संक्रमित लड़की एवं ग्राम सलैया का 26 वर्षीय युवक को रखा गया है। जिनका प्रतिदिन चेकअप एवं उपचार संबंधी जांच की जाती है।
परिजनों के लिए जायेंगे सैंपल
26 वर्षीय युवक के पॉजिटिव पाए जाने के पश्चात घोड़ाडोंगरी स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कंटेनमेंट जोन बनाए गए एरिया में सभी घरों के लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही युवक के लगभग 10 परिजनों के रविवार रात्रि या फिर सोमवार को सैंपल लिए जाएंगे। खंड चिकित्सा अधिकारी श्री शर्मा ने बताया कि सैम्पल एवं स्क्रीनिंग करने हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दे दिए गए हैं।
24 घरों को बनाया कंटेंटमेंट जोन
युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पश्चात रविवार की सुबह ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हर सिमरनप्रीत कौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी दानिश अहमद खान, घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, सारनी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान सहित प्रशासनिक अमला सलैया ग्राम पहुंचा। जिसके पश्चात सलैया ग्राम के पॉजिटिव युवक के घर सहित कुछ दूरी तक कंटेनमेंट जोन बनाकर मार्ग को सील किया गया। बताया जाता है कि सलैया पंचायत से लेकर 24 घरों को कंटेंटमेंट जोन के अंतर्गत सील किया गया है।
इनका कहना है।
ग्राम सलैया के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ग्रामवासियों को कोई परेशानी ना हो इसलिए प्रशासन के निर्देश पर कुछ दूरी तक कंटेनमेंट जोन बनाकर मार्ग को सील किया गया है।
हरसिमरन प्रीत कौर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शाहपुर
ग्राम सलैया के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पश्चात युवक के 9 से 10 परिजनों के सैंपल लिए जाएंगे, रेड जोन से आए लोगों को घोड़ाडोंगरी के क्वॉरेंटाइन सेंटर में ही सख्ती बरतते हुए क्वॉरेंटाइन किया जाएगा।
डॉ. संजीव शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी घोड़ाडोंगरी
+ There are no comments
Add yours