मजदूरों ने विधायक से मिलकर समस्या कराई अवगत

सारनी। मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कम्पनी लिमिटेड सारनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह कि ईकाई क्रमाक 6, 7, 8 एंव 9 में ठेका श्रमिकों को काम से बंद किये जाने के पश्चात उनके सामने रोजी-रोटी चलाने में समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसको लेकर ठेका मजदूर संघ ने विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम 300 मजदूरों के हस्ताक्षर सहित ज्ञापन सौपा और अपनी समस्या से अवगत कराया। जानकारी देते हुए ठेका मजदूर संघ के ग्रामीण उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि हम सभी ठेका श्रमिक पिछले 10 वर्षों से लेकर 15 वर्षों से म.प्र.पा.ज.क.लि. सारनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह कि ईकाई क्रमाक 6, 7, 8 एवं 9 से जुड़कर ठेका श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे हैं किन्तु 01 अप्रैल 2020 को चारो ईकाई बन्द हो जाने के कारण (जिसकी आधिकारिक रूप प्रशासन के तरफ से घोषणा नही हुई है फिर भी बन्द कर दी गई है) से सारे ठेके बन्द किए जा रहे हैं जिसके फलस्वरूप हमें कार्य से बन्द कर दिया गया है। पूर्व में नवम्बर- 2018 में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषणा कि गई थी कि यहाँ पर एक 660 मेगावाट कि ईकाई लगाई जाएगी जिससे क्षेत्र में हम लोगों को रोजगार मिलता किन्तु ना हि नया रोजगार मिला और तो और पुराना रोजगार छिन गया। जिसको लेकर हमारे द्वारा विधायक डॉ. पंडाग्रे से मिलकर इस समस्या के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया और मांग करी गई कि हमारा रोजगार इस संकट की घड़ी में न छिना जाए एवं नई ईकाई कि स्थापना तक पुरानी ईकाई क्रमांक 6, 7, 8 एवं 9 को चालू रखा जाये। इस दौरान ठेका मजदूर संघ ग्रामीण उपाध्यक्ष दिनेश यादव, केऊलाल यादव, सतीश बरदाहे, अरुन सोनी, प्रभात सिनोटिया, सालक रामयादव सहित अन्य श्रमिक उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *