सारनी। ग्राम रानीढाना (गोलाई खुर्द) ग्राम पंचायत हीरापुर में नाबालिक लड़की की शादी परिजनों द्वारा की जा रही थी इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर उक्त गांव पहुंची और बाल विवाह को थाना प्रभारी द्वारा माता-पिता व समाज के लोगो को समझाइश देने के बाद रुकवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में हो रहे बाल विवाह को चोपना थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के द्वारा मौके पर पहुंचकर रुकवाया गया। जानकारी देते हुए चोपना थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम रानीढाना (गोलाई खुर्द) ग्राम पंचायत हीरापुर में एक नाबालिग लड़की की शादी ग्राम चिखली पाढर से हो रही थी, जिसकी सूचना हमें मिली, सूचना प्राप्त होते ही हमारे द्वारा मौके पर पहुँचकर नाबालिग बालिका की शादी रुकवाई गयी। थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि इस दौरान हमने नाबालिग बालिका के जन्मतिथि को लेकर दस्तावेज देखे जिसमें पाया गया कि बालिका नाबालिग हैं। नाबालिग बालिका के जन्म संबंधी दस्तावेज चेक किये जाने पर जिसमें बालिका की उम्र 17 साल 2 माह पाया गया साथ ही परिजनों सहित उपस्थित समाज के लोगों को समझाइश दी गई। जिसके बाद इस मामले की सूचना महिला बाल विकास अधिकारी को सूचना दी गई। वही इस दौरान मौके पर ग्राम पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *