सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में पदस्थ विधि अधिकारी एवं सतपुड़ा सरस्वती शिक्षा समिति की प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य भव्यता वाडिवा के पति सतीशचन्द्र ठाकुर का आज सुबह हृदयगति रुक जाने से लगभग 45 वर्ष की आयु में निधन हो गया । स्व.श्री ठाकुर लंबे समय से ग्रामीण पत्रकारिता और समाजसेवा के कार्य से जुड़े थे ।विद्या भारती मध्यभारत प्रांत के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, विभाग समन्वयक सुनील दीक्षित, सतपुड़ा सरस्वती शिक्षा समिति के अध्यक्ष अंबादास सूने, उपाध्यक्ष डीपी मिश्रा, सचिव योगेन्द्र ठाकुर, सहसचिव जितेन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष लालबाबू गिरि, नरेंद्र गुर्जर, एमडी मालवीय, एमएल मालवीय, प्राचार्य राजेन्द्र तिवारी सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों एवं विद्यालय परिवार ने पत्रकार श्री ठाकुर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।