सारनी। कोरोना वायरस के चलते जिला चिकित्सालय में रक्त की कमी को देखते हुए गरीबों को समय पर रक्त उपलब्ध होने को लेकर किराड़ महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर सारनी किराड़ समाज के युवाओं ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान किया। इस मौके पर समाज के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा सूर्यवंशी व युवा जिलाध्यक्ष मदनलाल डढ़ोरे जिला महामंत्री संदीप झपाटे ने कहा कि हर व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, जिससे की गरीबों को रक्त मिल सकें। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य (बबला) शुक्ला का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ व धरनीधर समिति के जिलाध्यक्ष केशो सूर्यवंशी ने इसे एक सराहनीय पहल के साथ-साथ समाज के लिए अनुकरणीय बताया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा, समाज संगठन के जिलाध्यक्ष दयाल पटेल हारोड़े, युवा संघटन महामंत्री संदीप झपाटे, अंकित सूर्यवंशी, भरत सूर्यवंशी, मदनलाल डढ़ोरे, पुरूषोत्तम सूर्यवंशी, गणेश सूर्यवंशी, डॉ बालाराम झाडे, मनोहर लिल्होरे, रामदास बारपेटे, ज्ञानराव झाड़े, मगन पटेल, घमसू लिल्हेारे सहित अनके लोग उपस्थित थे।