सारनी। 70 वर्ष से अटकाने भटकाने लटकाने वाले मुद्दों को मोदी सरकार ने एक वर्ष में हल कर दिया ऐसा कहते हुए भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। भाजपा नेता शिवहरे ने कहा कि 2019 के आम चुनाव में गरीबो की कल्याणकारी योजनाओं, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के साथ-साथ एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक भी बड़े मुद्दे बने। जनता ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर भरोसा जताया और बीजेपी को 2019 के आम चुनाव में अकेले ही पिछली बार से 22 सीटें ज़्यादा यानि 303 लोकसभा सीटों पर जीत और भाजपा को फिर एक बार पुर्ण बहुमत मिला। पीएम मोदी के नेतृत्व में 2019 के आम चुनाव में इतनी बड़ी जीत के बाद मोदी सरकार 2.0 ने पहले साल में जम्मू-कश्मीर से धारा- 370 को समाप्त कर, जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का कानून, ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून और नागरिकता संशोधन बिल को संसद के दोनों सदनों से पास कराकर उन पर कानून बना कर नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया की विचारधारा के साथ राष्ट निर्माण को लेकर कोई समझौता नही करेंगे। मोदी सरकार 2.0 के पहले साल में 70 सालों से प्रतीक्षारत राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने फैसला राम मंदिर के पक्ष में दिया, सबसे बड़ी बात यह रही कि मुद्दा मंदिर का निर्माण कार्य भी मोदी सरकार-2 पहले साल में ही शुरू हो गया है। अब बीजेपी की विचारधारा से जुड़े दो प्रमुख मुद्दे एक समान आचार संहिता और दूसरा एनआरसी मोदी सरकार के एजेंडे में रह गए हैं उसे भी आगे आने वाले समय में लोकसभा में कानुन का रूप प्रदान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त मोदी सरकार 2.0 ने पहले साल में देश में आर्थिक सुधार की दिशा में 10 सरकारी बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने का फैसला लेने के साथ, कई बड़े आर्थिक सुधार के कदम भी उठाए हैं। भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे ने बताया कि जब भारत ही नहीं पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के कारण जो आर्थिक संकट की परिस्थिति उत्पन हुई है, उससे बेहाल है उसी समय पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी और संघ के स्वदेशी अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ‘लोकल के लिए वोकल’ का नारा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर देश की जनता अगर विदेशी उत्पादों की जगह लोकल उत्पादों का अधिक उपयोग करती है तो अर्थव्यवस्था में इसके अच्छे परिणाम आने वाले सालों में देखने को मिलेंगे।