सारनी। नगर पालिका सारनी अंतर्गत लॉकडाउन के दौरान कई दिनों के पश्चात नपाध्यक्ष एवं नपा उपाध्यक्ष के द्वारा भूमिपूजन का कार्य किया गया जिससे वार्ड के लोगों में खुशी देखने को मिली। प्राप्त जानकारी अनुसार नपाध्यक्ष आशा भारती एवं नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 20 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में पुरानी टंकी प्रांगण में 5 लाख 42 हजार रुपए की लागत से छत सहित मंच निर्माण के कार्य का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के पश्चात नपाध्यक्ष एवं नपा उपाध्यक्ष के द्वारा ठेकेदार मोहम्मद ताज एंड संस को हिदायत दी गई कि वार्ड में कई वर्षों से छत सहित मंच निर्माण की मांग की जा रही थी जिसे पूरा किया जा रहा है और इस कार्य को बेहतर तरीके एवं गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाए यदि गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत आती है तो उन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही नपाध्यक्ष एवं नपा उपाध्यक्ष ने टाइमकीपर एवं वार्डवासियों को कहा कि वह घटिया निर्माण की तत्काल सूचना नगर पालिका को दें क्योंकि हम घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही भूमि पूजन के अवसर पर नपाध्यक्ष आशा भारती, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, पार्षद संदीप झपाटे, सभापति बबलू वामनकर, मो. नजीर अंसारी, जीपी सिंह, राकेश बारंगे, मो. ताहिर, राजेश डोर्इफोड़े, बिज्जू वानखेड़े, देवराव बारपेटे, दिलीप, नंदू साहू, रोहित गोहे, उदयराज चौरे, रोहित देशमुख, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र भारती उपस्थित थे।
नपाध्यक्ष एवं नपा उपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
+ There are no comments
Add yours