सारनी। मोहन मोरे मध्य प्रदेश मांझी मछुआ श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष के पद नियुक्ति मिली। प्राप्त जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश मांझी मछुआ श्रमिक संघ प्रदेश महासचिव पीएल केवट ने संगठन की कार्य विधि को ध्यान में रखकर संघ के विधान में प्रधान शक्तियों का प्रयोग करते हुए मध्य प्रदेश के विभिन्न जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें बैतूल जिले के जिलाध्यक्ष के रूप में मोहन मोरे को नियुक्त किया है। मोहन मोरे की नियुक्ति से संघ के सदस्यों में हर्ष का माहौल है, मोहन मोरे मध्य प्रदेश मांझी मछुआ श्रमिक संघ द्वारा का जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर संघ के सदस्यों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है एवं मोहन मोरे को बधाई दी है।