सारनी। भीम आर्मी एकता मिशन सारनी के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस व बाबा साहेब अम्बेडकर के तीसरे गुरु संत कबीरदास की जयंती के अवसर पर वह असहाय जरूरत मंद लोगों को छोटी सी मदद दी गई, जिसके साथ ही सारनी के वार्डों में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष रवि थोरात, सारनी नगर अध्यक्ष सुमित हुरमाडे, अजय सरनकर, मिलिंद थोरात, सूरज, बबलू वासनिक, मनीष हाथिया, धर्मेंद्र जावरे, सचिन थोरात, मोनू नायक, अमित पवार, सूरज साबरे, ने मानव कल्याण के लिए पौधारोपण एवं संरक्षण की जुमेदार लेकर टीगार्ड भी लगायें। वहीं कोरोना महामारी मे एक दम असाहय गरीबों जरूरमंद लोगों को छोटी सी मदद की। भीम आर्मी के सदस्यों ने बताया कि अभी आने वाले समय में बारिश के मौसम में भी लगातार भीम आर्मी और समाजिक संगठनों के माध्यम से पौधारोपण और जरूरमंद लोगों मंद करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे।