मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
सारनी। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से देश व प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हैं, जिसे देखते हुयें कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष भूषण कांति एवं एनएसयूआई के प्रदेश सचिव व छात्र नेता प्रतिक जावरे ने मुख्यमंत्री के नाम पाथाखेडा चौकी को दिया ज्ञापन। इस ज्ञापन में प्रदेश के मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाते हुयें एनएसयूआई ने मांग रखी कि विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को कोरोना से बचाने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहें विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दिया जायें, हाईटेक बने भोपाल, इंदौर में ही परीक्षा होना हैं जो कि घातक हैं। जो विद्यार्थी किराये के रूम होस्टल में रह रहे हैं उनका किराया ट्यूशन फीस माफ किया जायें, जिससे सभी तबके को राहत मिल सकें। तीसरी मांग में एनएसयूआई ने कहा कि यदि विश्वविधालय विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन नहीं दे पाते हैं तो इससे (परीक्षा) से होने वाले समस्त नुकसान बीमारी, उपचार आदि शासन व विश्व विद्यालय के विद्यार्थियों को देना होगा।जानकारी देते हुए कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष भूषण कांति एवं एनएसयूआई के प्रदेश सचिव प्रतिक जावरे ने कहा की अगर जल्द से जल्द हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो हम उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी। वही ज्ञापन सौपते समय निशांत बोडखे, मयंक खातरकर, मयंक राकसे उपस्थित थे।