सारनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। यह वितरण कार्यक्रम भाजपा के जिलाध्यक्ष बबलू शुक्ला, युवा मोर्चा जिला प्रभारी कृष्ण गायकी  के निर्देश पर एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भवानी गावंडे और भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह के मार्गदर्शन में सारनी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप झपाटे सारणी मंडल में विभिन्न स्थलों पर मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप झपाटे ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम और बताओ के लिए मास्को सैनिटाइजर आवश्यक है जिसको देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा मास्को सेनीटाइजर का वितरण चालू है। इसी कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सारनी मंडल में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में मास्को सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप झपाटे मंडल, उपाध्यक्ष दिनेश पंवार मंडल, उपाध्यक्ष मुकेश उपराले, मंडल मंत्री रोहित देशमुख, उदयराज चौरे, पुरब चौकीकर, सुरज रघुवंशी ,विनय धुर्वे, प्रकाश मालवीय, नीरज नरवरे, नीरज खातरकर कुलदीप अमरूते एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *