सारनी। पावर जनरेटिंग कंपनी के सीवर प्लांट के पास बाहर लगे ट्रांसफार्मर के अर्थिंग में करेंट फैलने से 2 भैस की मौत हो गई। भैंस के मालिक रमेश यादव, पंजाबराव निवारे ने बताया कि गुरुवार को उनकी भैंस पावर जनरेटिंग कंपनी के सीवर प्लांट पास लगे ट्रांसफार्मर के पास मृत अवस्था में पड़ी मिली। उन्हें आशंका है कि ट्रांसफार्मर के अर्थिंग से करंट फैलने से दोनों भैंसों की मौत हुई है। पशु मालिकों ने बताया कि उनकी भैंस की कीमत हजारों में है और उनकी रोजी-रोटी का सहारा भी थी। हालांकि पशु मालिकों को जैसे ही भैंसों के करंट लगकर मरने की जानकारी लगी, वे मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी पशु चिकित्सालय पाथाखेडा में दी। दोनों भैंसों का पोस्टमार्टम पाथाखेड़ा के पशु चिकित्सालय में किया गया। भैंस के मालिकों ने बिजली विभाग से उनकी भैस की मौत पर मुआवजा देने की मांग करी है।
करंट लगने से 2 भैंसों की मौत
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours