आमला। पिछले कई दिनो से आमला ब्लाक में कोरोना घुस नहीं पा रहा था लेकिन अब आमला ब्लाक में भी कोरोना की दस्तक हो गई है। आमला ब्लाक के ग्राम खेड़लीबाजार में एक युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से प्रशासन हरकत में आ गया है। खेड़लीबाजार को कन्टेन्मेन्ट एरिया घोषित कर दिया गया है साथ ही गावं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। अवागामन बन्द, मार्केट बन्द। देर शाम तक एसडीएम सीएल चनाप, एसडीओपी नम्रता सोंधिया, तहसीलदार नीरज कालमेघ, नायब तहसीलदार सृष्टि डेहरिया, सीईओ संस्कार बावरिया खेड़लीबाजार में ही डेरा डाले हुए थे। इस विषय में जानकारी देते हुए तहसीलदार नीरज कालमेघ ने बताया कि सुनील पिता आनंदराव गव्हाड़े उम्र 45 वर्ष बीती 18 मई को मुम्बई कल्याण से 13 अन्य लोगो के साथ मिनीबस में ग्राम खेड़लीबाजार पहुंचा था। खेड़लीबाजार पहुंचने पर इन सभी लोगो को खेत में क्वारेंन्टाईन किया गया था और सभी लोगो की प्राथमिक जांच करने के बाद सैम्पल भेजे गये थे। युवक आवासीय क्षेत्र से दूर खेत में क्वारेन्टाईन था इस स्थिति में सीमा तय कर कन्टेन्मेन्ट क्षेत्र घोषित करने की कार्यवाही की गई है।