सभी इकाइयों पर किया जनसम्पर्क

सारनी। भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय स्तर की बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार पर सरकार द्वारा कमर्शियल माइनिंग, विनिवेश, निजीकरण तथा राज्य सरकारों द्वारा श्रम कानूनों के निलंबन का एकतरफा निर्णय व बदलाओ के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद कर दिया गया। भारतीय मजदूर संघ संबद्ध भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ पाथाखेड़ा के अध्यक्ष प्रकाश राव व महामंत्री बिजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की कोविड -19 द्वारा उत्पन्न तथा 5 प्रमुख श्रम संबंधित मुद्दों पर राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद किया हैं। जिसके 5 महत्वपूर्ण बिंदु हैं, जिसमें प्रवासी श्रमिकों की दयनीय स्थिति, नौकरियों में भारी नुकसान, वेतन भुगतान से नियोक्ता का इंकार, श्रम कानूनों का निलंबन एवं 12 घंटे कार्य का समय बढ़ाने का एकतरफा निर्णय, अनियंत्रित निजीकरण कमर्शियल माईनिंग विनिवेश शामिल है। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ पाथाखेड़ा के कार्यकारी अध्यक्ष व मिडिया प्रभारी अशोक मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया की चरणबद्ध आन्दोलात्मक कार्यक्रम के तहत 30 -31 मई 2020 को नेतृत्वकर्ता कार्यकर्ताओ की विशेष बैठक, 1 से 15 जून तक जनसम्पर्क जनजागरण प्रचार प्रसार, 13 – 14 जून को उद्योग: क्षेत्रशः श्रमिक सम्मेलन, 16-30 जून 2020 तक सांसद सम्पर्क अभियान करके सरकार पर मजदूर उद्योग विरोधी निर्णय वापस लेने के लिए दबाव बनाया जायेगा। तत्पश्चात भामस केंद्र के अगले निर्देशों के तहत आंदोलनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में मंगलवार को जनजागरण जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की इकाई तवा 1, तवा 2, छतरपुर 1 तथा छतरपुर 2 पर क्रमशः प्रकाश राव, बिजेंद्र सिंह, श्री अशोक मालवीय, ओमकार शुक्ला द्वारा इकाई के एरिया पदाधिकारियों,  अध्यक्ष सचिवों तथा कार्यकर्ताओ के साथ कामगार कर्मचारियों के साथ जनसम्पर्क कर समस्त जानकारी प्रेषित की गयी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *