बैतूल। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के द्वारा बैतूल एडिशनल एसपी को कोरोना महामारी के समय में चुस्त-दुरुस्त पुलिस व्यवस्था रखने एवं लाकडाउन में पुलिस व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्यूरो की ओर से श्रीमती मीना खंडेलवाल राष्ट्रीय उपसचिव, कुमारी तूलिका पचोरी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, आशीष पचोरी प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती लता नागले जिला प्रवक्ता, सोनल पाटिल ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं श्रीमती हेमा सिंह चौहान उपस्थित थे।