सारनी। 27 मई को मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नए प्रबंध संचालक मंजीत सिंह को पॉवर इंजीनियर्स एवं एम्प्लाईज एसोसिएशन की तरफ से जबलपुर मुख्यालय शक्ति भवन में बधाई प्रेषित किया गया। जानकारी देते हुए पीईईए एसोसिएशन के प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सरियाम ने बताया कि कंपनी प्रबंध संचालक के नेतृत्व में उत्पादन के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी, जिसमे कंपनी द्वारा नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पूरा साथ एवं सहयोग उन्हें प्राप्त होगा। साथ ही कंपनी में नियुक्त कार्मिको की कई वर्षो से लम्बित समस्याओं के निराकरण हेतु भी प्रबंध संचालक से निवेदन किया गया। जिसमे प्रबंध संचालक द्वारा संगठन की समस्याओं को सुनने तथा उचित निराकरण, समाधान हेतु आश्वासित किया गया। पॉवर इंजीनियर्स एवं एम्प्लाईज एसोसिएशन के महासचिव, अजय कुमार मिश्रा, जबलपुर के क्षेत्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी पुष्पेंद्र पटेल, अरविंद कुमार तथा सुनील टेकाम के द्वारा संगठन की तरफ से प्रबंध संचालक मंजीत सिंह को बधाई प्रेषित किया गया।
पीईईए एसोसिएशन ने दी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नए प्रबंध संचालक को बधाई प्रेषित
+ There are no comments
Add yours