सारनी। संपूर्ण देश सहित भारत में फैली वैश्विक संक्रमित महामारी (कोविड-19) के कारण पूरे देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया। जिसको लगे हुए लगभग 65 दिन हो चुके है जिससे हमारे देश के तमाम ऑटो चालक, टैक्सी चालक, बस, ट्रक, अन्य लोडिंग वाहन चालकों और उनके साथ में काम करने वाले कन्डेक्टर व क्लीनर के कार्य पूर्ण रूप से बन्द हो गए। इस कारण उनका जीवन यापन जो कि कार्य करके होता था, वो पूर्ण रूप से बन्द हो गया हैं। पैसेंजर समस्त गाडियां पूर्ण रूप से सड़कों से नदारद हैं उनके जीवन पर इस लॉकडाउन से गहरा प्रभाव पड़ा है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी सारनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सारनी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा। जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सोनी, सह संगठन प्रभारी सिराज खान, युवा आप पार्टी नेता सुखदेव सिंह ने बताया की जिस प्रकार दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के द्वारा दिल्ली राज्य में इन तमाम ड्राइवरों, कंडक्टर, क्लीनर को 5000 हजार रूपए की राशि आर्थिक मदद के रूप में दी गई हैं। उसी तर्ज पर मप्र सरकार को भी हमारे शहर के तमाम इन जरूरतमंद लोगों को भी इनकी सूची तैयार कर जब से लॉकडाउन हुआ हैं और आगे रहेगा तब तक हर माह आर्थिक मदद की जाना सुनिश्चित किया जाए जिससे वो अपना जीवन यापन कर सकें। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी सारनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे इन गंभीर विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और ऐसे जरूरतमंद लोग जो इस लॉक डाउन में पूर्ण रूप से सरकार पर आश्रित हो चुके हैं और अपना व्यवसाय पूर्ण रूप से बन्द कर चुके हैं जिसके कारण घरों में बैठे हैं उनकी आर्थिक मदद करें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *