

ब्लॉक में कोरोना से संक्रमित केस की संख्या बढ़कर हुई 11 एवं जिले की संक्रमित संख्या 19
सारनी। जिले में 18 कोरोना वायरस से संक्रमित केस रविवार की शाम तक के हुए जिसमें भीमपुर ब्लॉक में एक केस जुड़ा। इसके साथ ही रविवार की शाम तक घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत 10 पॉजिटिव कोरोना से संक्रमित के केस थे, जिसकी संख्या सोमवार की अलसुबह बढ़कर 11 हो गई। बताया जाता है कि सारनी के ट्रांसमिशन कार्यालय में संविदा लाइन अटेंडेंट श्रेणी 2 के पद पर कार्यरत युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह युवक घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मेहकार के ग्राम हीरावाड़ी का निवासी है। शाहपुर एसडीएम हरसिमरन प्रीत कौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के मेहकार ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम हीरावाड़ी के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, युवक को खासी-जुकाम की शिकायत हुई तो उसके बाद वह स्वयं अपने सैंपल देने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचा, सैम्पल की रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा युवक के ट्रेवल हिस्ट्री को लेकर पूछताछ की गई। साथ ही युवक को कहा से संक्रमण पकड़ा है इसकी भी जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुँची सारनी ट्रांसमिशन कार्यालय
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम हीरावाड़ी में सोमवार को एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के पश्चात स्वास्थ्य विभाग की टीम सारनी ट्रांसमिशन कार्यालय दोपहर के लगभग 2 बजे पहुँची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सारनी ट्रांसमिशन कार्यालय में पहुंचकर सभी अधिकारी, कर्मचारियों के सैंपल लिए। घोड़ाडोंगरी आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पुरुषोत्तम सरियाम ने बताया कि सोमवार को सारनी ट्रांसमिशन कार्यालय में लाइन अटेंडेंट श्रेणी 2 के संविदा के पद पर कार्य करने वाले एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियात के तौर पर ट्रांसमिशन कार्यालय में पहुंचकर सभी 1 अधिकारी, 16 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर सैंपल लिए। वही नपा सारनी ने ट्रांसमिशन कार्यालय एवं आसपास के एरिया को सैनिट्राइज किया। शाहपुर एसडीएम हरसिमरन प्रीत कौर भी ट्रांसमिशन कार्यालय पहुँची जहां उनके द्वारा निरीक्षण कर कार्यालय के मार्ग सहित कुछ एरिये को सील करने के निर्देश दिए गये।
जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे सारनी
मेहकार ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम हीरावाड़ी में एक युवक कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से प्रशासन काफी अलर्ट है, घोड़ाडोंगरी ब्लाक अंतर्गत यह मामला 11वाँ है। यह युवक सारनी के एमपीबीई ट्रांसमिशन कार्यालय में लाइन अटेंडेंट श्रेणी दो संविदा के पद पर कार्यरत था। जिसको देखते हुए कलेक्टर-एसपी सोमवार को ट्रांसमिशन कार्यालय में पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
+ There are no comments
Add yours