सारनी। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के चलते सभी धार्मिक कार्यक्रमो पर पिछले दो माह से लॉक डाउन के चलते रोक लगी हुई है। इन दो माह के भीतर कई धार्मिक कार्यक्रम निकले है, लेकिन किसी भी समुदाय के लोगो ने कोई भी सार्वजनिक रूप से कार्यक्रमो को नही मनाया है। कोरोना लॉकडाउन के चलते सरकार के नियमो का पालन करते हुए सभी धार्मिक कार्यक्रमो को सभी समुदाय के लोगों ने अपने अपने घरो में सामाजिक दुरी को ध्यान में रखते हुए मनाया है। इसी बीच सोमवार को भीम सेना के माध्यम से शोभापुर के टट्टा कॉलोनी, मैगजीन कालोनी में गरीब मुस्लिम समुदाय के घर डोर टू डोर भीम सेना के जिला उपाध्यक्ष संतोष चौकीकर ने मुस्लिम गरीब परिवारो को ईद के मौके पर खैनी, सिमैया बांटकर ईद का त्यौहार घरो में ही शांति पूर्ण तरीके से मनाने की बात कही और साथ ही कोरोना आपात कालीन में लॉक डाउन का पालन करने के लिए शासन के निर्देशो का सख्ती से पालन करने की सलाह दी। संतोष चौकीकर
ने बताया की पिछले दो माह से कोरोना आपत्कालीन लाक डाउन के चलते महानगरो से गरीब मजदुर पैदल चलकर अपने राज्य सड़क मार्ग से जा रहा है। जिसे बैतूल के भीम सैनिको के माध्यम से उन्हें नेशनल हाइवे पर खाने  की मदद लगातार करते आ रहे है। इस वक्त धर्म और मजहब की मानसिकता को भूलकर सभी सामाजिक संस्थाओ के माध्यम से मानवता धर्म कायम कर गरीब मजदुर परिवारो को मदद सहयोग किया जा रहा है। इस सराहानीय कार्य में उपस्थित अमजद खान, हर्ष मनोरम, मोहित सागर  उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *